Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पीबीएम अस्पताल में बच्चा चोरी, बच्चा बदलने की वारदातों पर रोक के लिए जच्चा-बच्चा को टैग सिस्टम स्टार्ट .

पीबीएम अस्पताल में बच्चा चोरी, बच्चा बदलने की वारदातों पर रोक के लिए जच्चा-बच्चा को टैग सिस्टम स्टार्ट .


प्रचार्य डॉ. गुंजन सोनी के निर्देश पर जनाना अस्पताल में अब प्रसूता एवं नवजात शिशु के सुरक्षा टैग लगना शुरू


बीकानेर(सुरेश जैन)


सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग में बच्चा चोरी तथा बच्चा बदलने की आशंका सहित मानवीय भूल आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी के निर्देश पर बुधवार से पीबीएम जनाना अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग के तहत प्रसूता तथा नवजात शिशु की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर सुरक्षा टैग लगाना शुरू किया गया है।

स्त्री रोग एवं प्रसूती विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति फलोदिया ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सोनी के इस निर्णय से बच्चा चोरी, बच्चा बदलने तथा अन्य असुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगेगी मानवीय भूल को भी क्रॉस टैली किया जा सकेगा। प्राचार्य के इस कदम का मरीज एवं उनके परिजनों ने भी स्वागत किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द