Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

मंंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिशा-निर्देश


अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने बुधवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए अलवर व जयपुर मुख्यालय पर नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई में जिले व प्रदेश से आए लोगों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में विभागीय अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को विकास की मु यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश के लोगों के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं प्रबन्धन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण के लिए निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। राज्य सरकार की लैगशिप योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके के लोगों को मिल सके इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविकांत को निर्देश दिए की पालनहार, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, एकलनारी एवं दिव्यांगों के लिए विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देेश्य से जनसुनवाई में ही पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार