Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जांगिड़ छात्रावास भूमि आवंटन के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

जांगिड़ छात्रावास भूमि आवंटन के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

खैरथल। जांगिड़ छात्रावास के लिए भूमि आवंटन कराने के लिए जांगिड़ समाज के लोगों ने किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि खैरथल शहर में जांगिड़ समाज के छात्र - छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा नहीं है। खैरथल जिले के आसपास के करीब 15-20 गांवों के बच्चे शिक्षण के लिए खैरथल आते हैं। इस कारण से उनका समय व धन की बर्बादी होती है। इसलिए छात्र - छात्राओं को सुविधा एवं सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए छात्रावास के लिए करीब दो बीघा भूमि का आवंटन किया जाए। इससे पूर्व में भी समाज की ओर से नगरपालिका खैरथल में भूमि आवंटन के लिए आवेदन किया जा चुका है। लेकिन बोर्ड की बैठक नहीं होने के कारण प्रस्ताव नहीं लिया गया। इस मौके पर नरेशचंद्र जांगिड़, पार्षद देशराज जांगिड़, हरिप्रसाद, सुभाष चंद्र जांगिड़, राजेश जांगिड़, गुरुदत्त सिंह, राजेंद्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, रोहिताश्व जांगिड़,हुकम चंद, राजीव, बाबूलाल, रामनिवास जांगिड़ खूबराम जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार