Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजकीय विद्यालय में कमरे व बरामदे का हुआ उद्घाटन 

राजकीय विद्यालय में कमरे व बरामदे का हुआ उद्घाटन 

मुंडावर। राजकीय विद्यालय मैनपुर में कमरे व बरामदे के उद्घाटन कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित यादव व इंद्र यादव शामिल हुए।
इस मौके पर ललित यादव ने कमरा व बरामदा निर्माता परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि मृत्युभोज जैसी परंपरा को बंद करके इसी प्रकार के सामाजिक उत्थान कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। और कहा की आज जमाने में जहा चंद रुपयों के लालच में बहुत से असमाजिक कृत्य करने के कारनामे प्रतिदिन सामने आते हैं उस दौर में इस परिवार ने विद्यालय में कमरा और बरामदा निर्माण करवाना बहुत ही सराहनीय कदम है। इसी प्रकार से सभी ग्रामवासियों से ऐसी पहल शुरू करने के लिए आह्वान किया।
इस कमरे व बरामदे का निर्माण लीलाराम, बिशंबर दयाल, मोहनलाल, बलवंत साधुराम, शीशराम द्वारा अपनी माताजी स्व. बसंती देवी व पिताजी स्व. नेतराम बड़सरिया की याद में बनवाया।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन राजेंद्र चोपडा द्वारा किया गया।
इस मौके पर जिला पार्षद भीमराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र नेताजी, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व सरपंच रामबीर, पूर्व सरपंच मोतीलाल, कृष्ण यादव ऐडवोकेट रूपेश ,सोनू प्रजापत, टोनी प्रजापत ,नरेश गुर्जर,सचिन पोलार्ड आदि लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार