Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बच्चो की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे

बच्चो की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे

अलवर। आज के समय में युवा पीढ़ी और छोटे छोटे स्कूल के बच्चो में नशे की लत बढ़ती चली जा रही है बहुत से बच्चे देखे गए है जो कहीं ना कहीं घर से पैसे लेकर दुकान से गुटखा, सिगरेट, तंबाकू आदि खरीद शौक- शौक में सेवन शुरू कर देते है बिना ये सोचे की ये नशा उनके लिए कितना जानलेवा हो सकता है
माता पिता अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे सके और परिवार का अच्छा पालन पोषण कर सकें इसलिए घर से सुबह निकल कर शाम को थक हार कर अपने बच्चो से काफ़ी उम्मीदें और सजाए हुए सपनो को लेकर घर पहुंचते है l केवल उनका उद्देश्य एक मात्र यही होता है की उनके बच्चे एक अच्छे इंसान के साथ साथ अच्छी पढ़ाई कर माता पिता का नाम रोशन करे इसी विश्वास के साथ माता पिता रात दिन मेहनत करते है लेकिन वही बच्चा अपने परिवार को झूठा विश्वास दिलाकर स्कूल जाते समय कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल इत्यादि के नाम से माता पिता से पैसे लेकर दुकानों पर जा कर अपने दोस्तो के साथ नशे की सामग्री खरीद कर उनका सेवन शुरू कर देता है।
जब तक उस बच्चे के बारे मे उसके परिवार को पता चलता है तब तक वह नशे की गिरफ्त में इतना आ चुका होता जिसको छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है
और यहीं से नशे की शुरुआत होती है वहा मौजूद लोगो को हमारी टीम द्वारा बताया गया की अपने बच्चो की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखें, उनके साथ बैठे, उनके साथ खाना खाए ,उनसे एक अच्छे दोस्त की तरह खुल कर बातचीत करें साथ में यह भी बताया गया कि
जीवन भर हम जितना पैसा नशे पर खर्च करते हैं उतना खर्चा बचा कर अपने परिवार पर लगाएं तो हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं और परिवार का अच्छा पालन पोषण कर सकते हैं और साथ में समाज में अपनी प्रतिष्ठा बना सकते हैं नशा केवल परिवार में एक व्यक्ति करता है लेकिन उसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है और अगर वही पैसे बचा कर फल- फ्रूट काजू,बादाम आदि घर पर लेकर आता है तो वह पूरा परिवार खाता है जिससे परिवार के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार में खुशियां भी बनी रहती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार