Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलेक्टर को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

जिला कलेक्टर को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

अलवर। इंडियन स्काउट एंड गाइड फेलोशिप संस्था के अलवर प्रोजेक्ट के तहत् राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत भूमि आवंटन के लिए आज दिनांक 03.07.2023 को इंडियन स्काउट एंड गाइड फेलोशिप संस्था की सेक्रेटरी जनरल सीमा राठी ने अलवर पहुंच कर स्टेट कार्यकारी अध्यक्ष हरीश कालरा के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय में आवंटन राशि रुपए 1364710/- का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराया और जिला कलेक्टर पुखराज सैन को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उक्त 0.56 हेक्टेयर भूमि मालाखेड़ा के राजस्व ग्राम पृथ्वीपुरा में बालेटा रोड पर आवंटित हुई है। इस भूमि पर संस्था द्वारा स्काउटिंग एंड गाइडिंग के लिए इंटरनेशनल एक्टिविटी सेंटर बनाना प्रस्तावित है। तत्पश्चात सेक्रेटरी जनरल सीमा राठी तथा स्टेट कार्यकारी अध्यक्ष हरीश कालरा ने मालाखेड़ा एस डी एम कार्यालय पहुंच कर एस डी एम वीरेंद्र कुमार सोनी से भेंट की तथा उन्हें स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और भूमि आवंटन की राशि जमा कराने से अवगत कराते हुए भूमि का नामांतरण संस्था के पक्ष में कराने हेतु प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके बाद अलवर जिला स्काउट गाइड फेलोशिप इकाई के अनुरोध पर कंपनी बाग स्थित स्थानीय संघ कर्यालय पर पहुंचकर इकाई के पदाधिकारियों और स्काउट सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की।
सर्वप्रथम ईश वंदना कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए इकाई संरक्षक मधुसूदन शर्मा और जिला अध्यक्ष राजेश भट्ट द्वारा सेक्रेटरी जनरल का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्था के संरक्षक मधुसूदन शर्मा को सेक्रेटरी जनरल सीमा राठी ने स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष सहयोग के लिए सदस्य कैलाश गोयल को भी सीमा राठी ने स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सेक्रेटरी जनरल सीमा राठी ने अलवर प्रोजेक्ट तथा भूमि आवंटन के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की। अंत में सभी को अल्पाहार देकर मीटिंग समाप्त कर सेक्रेटरी जनरल सीमा राठी को विदाई दी। कार्यक्रम में स्टेट कार्यकारी अध्यक्ष हरीश कालरा, स्टेट ऑर्गनाइजर ताराचंद अग्रवाल, संरक्षक मधुसूदन शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश भट्ट, जिला सचिव रामप्रकाश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, कैलाश गोयल, राजेंद्र अरोड़ा, शंभू शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, सतीश अग्रवाल, सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश शर्मा, प्रमिला गुप्ता, मंजू शर्मा, कृष्णावंती अनेजा, कमलेश अग्रवाल सहित एसजीएफ सदस्यों ने मीटिंग में भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार