Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने कांजी हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करनें के दिए निर्देश  प्रभावित गोवंश को कांजी हाउस के दूसरे पार्ट में शिफ्ट कराए

जिला कलक्टर ने कांजी हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करनें के दिए निर्देश   प्रभावित गोवंश को कांजी हाउस के दूसरे पार्ट में शिफ्ट कराए

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने बुद्ध विहार स्थित कांजी हाउस का निरीक्षण कर प्रभावित गाय व नंदियों को दूसरे पार्ट में शाम तक ही शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थाई समाधान हेतु कार्य योजना बनाकर उस पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगरपरिषद के सभापति घनश्याम गुर्जर मौजूद रहे।
जिला कलक्टर ने नगर परिषद व यूआईटी के अधिकारियों एवं कार्मिकों के निर्देशित किया कि कांजी हाउस की खाली जमीन पर गोवंश को शिफ्ट करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के पूर्ण बंदोबस्त करें। उन्होंने निर्देश दिये यहाँ रोशनी की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से करावें। उन्होंने कांजी हाउस से कीचड़ की सफाई बुलडोजर से करने हेतु नगर परिषद के सहयोगार्थ यूआईटी के द्वारा भी बुलडोजर व ट्रेक्टर की तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश के दिनों में निरंतर दवाओं का छिडकाव करावें ताकि मच्छर जनित बीमारी उत्पन्न न होवे। उन्होंने निर्देश दिए कि पशुओं के बाड़े में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देवें ।
जिला कलक्टर के निर्देश पर पंहुची पशुपालन विभाग की टीम को उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गोवंश के स्वास्थ्य की जांच करें। बीमार गायों का तुरंत उपचार प्रारंभ करें। साथी निर्देश दिये कि समय-समय पर कांजी हाउस व गौशालाओ का दौड़ाकर गायों की जांच व उपचार कार्य करें। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करे कि नगरपरिषद की सूचना पर तुरंत पशुपालन विभाग की टीम कांजी हाउस आये। उन्होंने अलवर तहसीलदार को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि कांजी हाउस की जमीन की पैमाइश कराये।
इस दौरान अलवर तहसीलदार दिनेश यादव, यूआईटी के अधिशासी अभियन्ता कुमार संभव अवस्थी, नगर परिषद के अधिशासी अभियन्ता दीपक शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं पशुपालन विभाग की टीम मौजूद रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार