Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं सामाजिक समारोह - मंत्री जूली

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं सामाजिक समारोह - मंत्री जूली

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली श्री 1008 श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शिवाजी पार्क पहुंचकर परम पूज्य 105 श्री विजयमती माताजी की 39वीं मंगल वर्षा योग कलश स्थापना में शामिल हुए।
चातुरमास मंगल कलश स्थापना समारोह में बडी संख्या में जैन समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। श्री सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री टीकाराम जूली एवं पल्लीवाल जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर मंत्री जूली ने विजयमती माताजी को नारियल भेंट किया ।
इस अवसर पर अशोक जैन, नरेन्द्र जैन, धनश्याम जैन, सीमा जैन, अनुराग जैन, अनिल जैन, विमल जैन, अनिल इन्दु जैन, मगनचंद जैन, राजेन्द्र जैन, सुरेश जैन सहित के प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार