Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यादव समाज ने जताया सरकार का आभार 

यादव समाज ने जताया सरकार का आभार 


अलवर। यादव महासभा अलवर के जिलाध्यक्ष भारत यादव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का श्रीकृष्ण बोर्ड का गठन करने पर आभार जताया है।
जिलाध्यक्ष भारत यादव के अनुसार राज्य सरकार के सीएम अशोक गहलोत ने यादव समाज की सारी मांगे मान ली है। पूरे प्रदेश के यादव सीएम गहलोत के इस निर्णय से खुश है। यादव के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कृष्ण बोर्ड के गठन का विरोध कर रहे है जो गलत है। यह उनके मानसिक दिवालियापन का नतीजा है। पहले गुर्जर समाज के लिए भाजपा सरकार ने देवनारायण बोर्ड का गठन किया था, तब उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। यदि शेखावत ने इस बयान पर माफी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में उनके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
सेना में अहीर रेजीमेंट बनाने के लिए सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है। इसको लेकर सभी राज्यों में आंदोलन किया जाएगा जिसमें सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन अगस्त में दिल्ली में होगा। इस अवसर पर यादव समाज के मंजू लता यादव, सुनीता यादव, श्रवण यादव, अजीत यादव, विपिन यादव, रणजीत यादव, डॉ. गौरव यादव आदि थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार