Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा युवा मोर्चा ने नव मतदाताओं का किया सम्मान

भाजपा युवा मोर्चा ने नव मतदाताओं का किया सम्मान

अलवर। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन के नेतृत्व में अंबेडकर नगर स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार में नव मतदाताओं का सम्मान किया गया तरूण जैन ने बताया कि पूरा देश पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। देश की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं पर भरोसा है उन्होंने युवाओं को भाजपा सरकार की कई योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि और इन 9 सालों में मोदी सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है कार्यक्रम संयोजक लाखन जोशी व सह संयोजक हिमांशु पारीक ने नए मतदाताओं को उनके वोट के महत्व के बारे में बताया और अपना पहला वोट राष्ट्रहित व समाज हित में देने की अपील की जिला पार्षद गगनदीप ने बताया की गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार से जनता परेशान है आगामी विस चुनावों में जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया है हम सब मिलकर देश को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मंत्री अमित कश्मीरी ने किया। इस कार्यक्रम में मोहन चौहान, बंटू चौधरी, चतर गुर्जर, मोहित सिंह, मोहित बटवाड़ा, हिमांशु , सुमेर चौधरी, पावन शर्मा, नवनीत सिंह, दिगम्बर चौधरी, करण सिंह, दिनेश चौधरी, प्रधान गुजर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार