Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चिकित्सकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

चिकित्सकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

अलवर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ अलवर दक्षिण की ओर से कोरोना काल में मानव सेवा करते हुए जिन चिकित्सकों ने अपने प्राण त्याग दिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ के के शर्मा ने बताया की कोरोना काल में जहां इंसान ने इंसान से दूरी बना ली थी वहीं पर डॉक्टर्स ने मानवता का फर्ज अदा करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया और सैकड़ों की संख्या में लोगों के जीवन को बचाया और लोगों का जीवन बचाते हुए करोना से ग्रस्त होकर अपने जीवन का त्याग तक कर दिया। पूरे देश में 400 से अधिक और सिर्फ अपने राजस्थान में 75 से अधिक चिकित्सकों ने अपने प्राणों की आहुति चिकित्सा के दौरान दी है।
डॉक्टर्स डे पर उन्ही शहिद चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सही मायने में डॉक्टर्स डे मनाया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कोरोना काल में संपूर्ण भारत के अंदर 400 से भी अधिक चिकित्सकों ने मानव सेवा करते हुए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया डॉक्टर्स डे पर उन्ही शहीद चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एक नई परंपरा की शुरुआत की गई हे
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, आशीष शर्मा, प्रकाश गौड़
जिला मंत्री सियाराम शर्मा, उदय सिंह बना, प्रवक्ता ईशान गोड कार्यकारिणी सदस्य अनिल तायल,लखन गुर्जर, आकाश वाल्मीकि, प्रदीप माथुर,
राजेन्द्र चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार