Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले के संगठन विस्तार के अंतिम चरण के अभियान की हुई शुरुआत

जिले के संगठन विस्तार के अंतिम चरण के अभियान की हुई शुरुआत

अलवर। बगड राजपूत गांव मे आम आदमी पार्टी के अलवर जिले के संगठन विस्तार के अंतिम चरण के अभियान की शुरुआत की गई जिसमें पंजाब सरकार से आई राजविंदर थाएरा जो हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन और प्रदेश महिला अध्यक्ष है। इन्हे अलवर जिले का प्रभार मिला है उन्होंने अभियान की शुरुआत करी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नंद राम ओला , प्रदेश महासचिव वीरेंद्र, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीपी राव, नंदलाल मीणा, सूबेदिन , अब्दुल वासित , लोकसभा अध्यक्ष महेंद्र, जिला अध्यक्ष संजय मोदी, जगन्नाथ गोयल, महेंद्र यादव, मनोज, युवा प्रकोष्ठ से निखिल , रोहताश, सलाहुद्दीन, अमित गुप्ता, देवेनदु और रामगढ़ से ब्लॉक इंचार्ज लोकेश, कन्हैया लाल, गोवर्धन और मीडिया प्रभारी प्रवक्ता शरद मिश्रा मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा के अनुसार आम आदमी पार्टी राजस्थान मे अपने संगठन के अंतिम विस्तार मे है जिसमें हर विधानसभा और वार्ड मे कमेटी गठित की जा रही है इसके अंतर्गत अलवर जिले मे यहा से शुरुआत हुई, गांव के लोगों मे आम आदमी पार्टी को लेकर उत्साह चरम पे था,
राजविंदर थाएरा ने दिल्ली , पंजाब के काम को सफ़लता बताया कि कैसे आम जनता के काम सरकार आते ही एक साल मे होना शुरू हो गए इसी तरह यहा की मुख्य समस्या पूरे शहर का वेस्ट यहा आना ,मरे मवेशियों का यहा छोड़ जाना, बंदरों का आतंक जिसको यहा प्रशासन ने अनदेखा कर रखा है वो आम आदमी पार्टी के द्वारा उठाया जाएगा
महिलाओ ने आम आदमी पार्टी की महिला विंग की सदस्यता ग्रहण करी और गांव मे पार्टी के लोगों की कमेटी गठित की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार