Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बायोडायवर्सिटी पार्क की अवस्थाओं, गंदगी, टूटे झूले, गंदे टॉयलेट को लेकर ब्रज भूमि कल्याण परिषद ने उठाई आवाज

बायोडायवर्सिटी पार्क की अवस्थाओं, गंदगी, टूटे झूले, गंदे टॉयलेट को लेकर ब्रज भूमि कल्याण परिषद ने उठाई आवाज

अलवर। ब्रजभूमि कल्याण परिषद की टीम ने बायोडायवर्सिटी पार्क प्रताप बंध का अवलोकन किया। परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क पिछली भाजपा सरकार के द्वारा बनाया गया था जिस के रखरखाव की जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की है, जिम्मेदार अधिकारियों की है। लेकिन आज सारे झूले टूटे पड़े हैं, पार्क में गंदगी का आलम है, टॉयलेट गंदे पड़े हैं, या फिर ताले लग रहे हैं, और बायोडायवर्सिटी पार्क की सार संभाल का कोई धणी धोरी नजर नहीं आता। उन्होंने आगे बताया की अलवर राजस्थान का प्रवेश द्वार है जिसमें पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं अगर पर्यटन को बढ़ावा मिलता है तो इस पर्यटन की आय से छोटे दुकानदार और आम जनता को फायदा होगा। लेकिन सरकार सत्ता संघर्ष में लगी हुई है, और उसे विकास से कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने चेतावनी दी कि तुरंत नगर विकास न्यास इसका संज्ञान ले और बायोडायवर्सिटी पार्क की व्यवस्था को सुधारें अन्यथा अलवर की जनता और ब्रजभूमि कल्याण परिषद इसके लिए आंदोलन करेगी इस मौके पर मनोज शर्मा, यशवंत कुमार गुप्ता, अश्वनी जावली, प्रेम प्रकाश शर्मा, संतराम अरोड़ा आदि अनेक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार