Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहर की सफाई का जिम्मा जिनके हाथों में, उन्ही के सामने कीचड़ जमा

शहर की सफाई का जिम्मा जिनके हाथों में, उन्ही के सामने कीचड़ जमा



नगरपालिका कार्यालय के बाहर नालों से निकली गंदगी फैली सड़क पर

खैरथल। कस्बे में गुरुवार शाम को करीब आधे घंटे तेज बरसात से सफाई को तरस रहे बड़े नालों से कीचड़ व गंदगी सड़कों पर जमा हो गई। इससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कस्बे में सफाई का जिम्मा नगरपालिका का होने के बाद भी नगरपालिका व पुलिस थाने के सामने से निकल रहे बड़े नाले की सफाई नहीं होने से तेज बरसात में सारा कीचड़ सड़क पर जमा हो गया। अनाज मंडी के गेट से अंबेडकर सर्किल तक पूरी सड़क पर कीचड़ जमा हो गया। ये हालात अकेले नगरपालिका के सामने ही नहीं हुआ, बल्कि कस्बे के कई स्थानों पर देखने को मिला। जहां नालियों की गंदगी सड़कों व घरों में आ गई। कस्बे के आदर्श बाजार, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, जसोरिया कालोनी कालोनी सहित मातोर रोड पर कई स्थानों पर गंदगी का आलम देखा गया। कस्बे वासियों का आरोप है कि आखिर नगरपालिका नालों व नालियों की सफाई क्यों नहीं करवा रही है।

इनका कहना है :
इस संबंध में नगरपालिका खैरथल के अधिशाषी अधिकारी आशुतोष आचार्य ने बताया कि नगरपालिका की ओर से नालों की सफाई का करीब 9 लाख 75 हजार रुपए का ठेका छोड़ दिया गया है। ठेकेदार की ओर से कार्य आरंभ कर दिया है। जल्द ही सभी बड़े नालों की सफाई व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार