Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केबल फाल्ट से उपकरण फुंके

केबल फाल्ट से उपकरण फुंके



रेलवे स्टेशन रोड पर बानसूर व खैरथल टीम ने किया दुरुस्त

खैरथल। कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट होने से करीब 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लाइन मैन मुकेश सिंह के निर्देशन में काफी मशक्कत के बाद बानसूर व खैरथल की तकनीकी टीम ने फाल्ट ढूंढकर बिजली सप्लाई सुचारू की। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बिजली की केबल में फाल्ट के कारण उनके कई उपकरण भी खराब हो गए। जिससे हजारों का नुक़सान हो गया।
उक्त रोड के दुकानदारों ने बताया कि काफी दिनों से रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रांसफार्मर के पास फाल्ट, स्पार्क की समस्या आ रही थी। जिसका फाल्ट पकड़ में नहीं आ रहा था। बुधवार दोपहर से बारिश के बाद अचानक ट्रांसफार्मर में रूक रूक कर तेज आवाज के साथ धमाके होने लगे। जिस पर स्टेशन रोड के दुकानदारों ने बिजली घर के जेईएन को सूचित कर बिजली कटौती कराई। मौके पर टीम को भेजा।
जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारू की। गुरुवार को सुबह फिर वही समस्या होने लगी। जिस पर लाइनमैन मुकेश कुमार ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बानसूर से टीम बुलाई और गहनता से जांच कर कार्य आरंभ किया। जिसके बाद करीब 3 निरन्तर कार्य करने के बाद समस्या का स्थाई समाधान किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार