बीकानेर(सुरेश जैन)
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र रिडमलसर में मदन मोहन सक्सैना परिवार द्वारा नवनिर्मित टीन शेड का बुधवार को लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत का पालन करते हुए सक्सैना परिवार द्वारा यह अनुकरणीय कार्य किया गया है। यह दूसरों के लिए प्रेरणादाई रहेगा। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के प्रतिनिधि अनुशासन में रहकर राष्ट्र और समाज की सेवा में करते हैं। यह संगठन पूरे समाज के लिए मिसाल है। उन्होंने गत दिनों पाली के रोहट में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी में बने विश्व रिकॉर्ड के बारे में बताया और कहा कि वैश्विक संगठन से जुड़ने वाले बच्चे और युवा संगठन की मर्यादा और अपेक्षाओं पर खरा उतरेंं।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एच गौरी ने कहा कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड सेवा भाव के साथ कार्य करने वाला संगठन है। आज के दौर में ऐसे संगठनों की बेहद आवश्यकता है। कोविड काल जैसी चुनौती मैं इस संगठन द्वारा सराहनीय सेवाएं निशुल्क दी गई।
सहायक स्टेट कमिश्नर राजेंद्र जोशी ने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। अपरिग्रह के सिद्धांत की पालना करते हुए सक्सेना परिवार द्वारा दिया गया यह सहयोग स्काउट गाइड के लिए उपयोगी साबित होगा।


