Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जब यहां ये हाल है तो अन्य दिनों में क्या होता होगा - जगन्नाथ मेला रथयात्रा मार्ग में दिखी नपअ की रोशनी की जिम्मेदारी फुस्स

जब यहां ये हाल है तो अन्य दिनों में क्या होता होगा - जगन्नाथ मेला रथयात्रा मार्ग में दिखी नपअ की रोशनी की जिम्मेदारी फुस्स


अलवर। लापरवाही करना या लापरवाह होना आज सरकारी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की एक आदत सी बन चली है। जब कोई बड़ा नुकसान हो जाता है या होने की आशंका होती है तो उसे अधिकारी कर्मचारियों पर ओर कर्मचारी अधिकारियों पर थोपते नजर आते हैं लेकिन कोई भी हो लापरवाही करना या लापरवाह ना होना एक सभी की जिम्मेदारी होती है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को जन जन की आस्था वाले भगवान श्री जगन्नाथ जी के मेले यानि रथयात्रा में देखने को मिला। यह मेला लक्खी मेला होता है। जिसके बाद भी चूक होना एक बड़ी बात रही।
जगन्नाथ रथयात्रा के मार्ग में जगह-जगह बिजली का गुल होना (अंधेरा) सामने आया। इसमें अंधेरे वाले रास्ते में यदि रोशनी थी तो वह रथ पर की गई विद्युत रोशनी ओर जगह-जगह लगी शीतल व मीठे जल की प्याऊ पर की गई विद्युत रोशनी की सजावट से थी। इस रथयात्रा के मार्ग में रोशनी की व्यवस्था नगर परिषद की देखरेख में थी। जहां प्रशासन की ओर से मेला समीक्षा बैठक में भी सख्त निर्देश के बाद भी आखिर अंधेरे वाली लापरवाही सामने आई। इस लापरवाही को देख लगा जैसे समीक्षा बैठक में मेले को एक हल्के रूप में लिया गया हो। रथयात्रा मार्ग में बिजली के लिए मंदिर कमेटी की ओर से भी बार बार अवगत कराया ओर रथयात्रा से पहले मार्ग मे किया गया निरीक्षण में भी नगर परिषद आयुक्त व सभापति द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के बाद भी निर्देश फुस्स नजर आए। मंगलवार को जब भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकल रही थी तो रथयात्रा वाले मार्ग में अनेक जगहों पर बिजली गुल दिखाई दी। इस बारे में जब अधिकारियों को अवगत कराया तो फिर वहीं रटा रटाया बोल सामने आया कि दिखाते हैं यहां लाइट कैसे नहीं है।
समीक्षा बैठक में प्रशासन के आला अधिकारी द्वारा सामने आता है कि यदि किसी भी लापरवाही बरती या सामने आईट तो सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन यह सब दिखावा सामने आता है। जन जन की आस्था वाले इस मेले में रथयात्रा का बड़ा महत्व है यदि इसमेें जरा भी चूक हो जाए तो फिर क्या होता।
इस संबंध में जब सभापति घनश्याम गुर्जर से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने व आयुक्त ने सभी को बिजली की व्यवस्था के लिए सख्त निर्देश दिए व रथयात्रा मेंं वे भी शामिल थे ओर अंधेरे वाली जगहों को उन्होंने भी देखा लेकिन क्या करते नगर परिषद के लापरवाह कर्मचारी जो ठहरे। सभापति का कहना था कि इस बारे में जरूर कार्रवाई होगी, अब देखना ये है कि कार्रवाई होगी या नहीं ओर कब होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार