Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

10 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन

10 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन

बहरोड़। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोहर में समिति प्रधान कोटे से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दौसोद रोड की तरफ 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन मुख्य अतिथि किसान नेता एवं राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बस्तीराम यादव प्रधान पंचायत समिति बहरोड द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम मदन प्रजापत सरपंच ग्राम पंचायत खोहर ने की इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेश देवी मेघवाल एवं प्रदीप यादव पंचायत समिति प्रसारण समिति के सदस्य अमर सिंह यादव विक्रम सिंह यादव रमेश चंद्र यादव गादोज सुनील कुमार बुढवाल तथा रमेश पार्षद रोहताश पार्षद महेश सेन पार्षद पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बहरोड़ कांग्रेस व सुरेश चंद्र भेड़ी सरपंच ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस बहरोड सरपंच सर्व उदय सिंह यादव शौताज सिंह यादव कृष्ण मीणा पुरुषोत्तम राघव रामफल गुर्जर वेदकृष्णा नरपाल सिंह राघव जगराम सरपंच दलीप सिंह योगेंद्र दलीप सिंह यादराम खरेरा महावीर सिंह पंच सौदाऩसिंह पुरा भूपेंद्र सिंह सत्यवान योगी आलोक राघव पूरणमल प्रजापत लालाराम कप्तान रामसिंह राघव रघुवीर सिंह लालाराम पंच कृष्ण पंडित सैकड़ों ग्रामीण ग्रामीण एवं महिलाएं तथा युवा साथी उपस्थित थे।
धानका समाज द्वारा धर्मशाला का नवीनीकरण की मांग की गई तथा मेघवाल समाज द्वारा बाबा अंबेडकर भवन के नव निर्माण की मांग की गई
इस पर धानका समाज एवं मेघवाल समाज की मांग पर 5-5 लाख रुपए उनकी धर्मशालाऔ के नवीनीकरण हेतु आगामी कार्य योजना में दिए जाने की घोषणा की गई ।
कार्यक्रम के दौरान शहीद दलीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्राचार्य गायत्री यादव तथा अध्यापक गण व ग्रामवासी उपस्थित थे।

साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर का उद्घाटन श्री बस्तीराम यादव एडवोकेट एवं श्रीमती सुरेश देवी पूर्व प्रधान पंचायत समिति बहरोड़ द्वारा फीता काटकर किया गया l

इस अवसर पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए बस्तीराम यादव एडवोकेट ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई से राहत दिलाने के लिए ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है जिसके तहत प्रतिमाह 1000 पर वृद्धावस्था पेंशन तथा प्रतिमाह ₹1000 विधवा पेंशन एवं 100 यूनिट घरेलू उपभोक्ताओं को तथा दो हजार यूनिट प्रतिमाह किसानों को मुफ्त दी जा रही है 25 लाख तक मुख्यमंत्री शैलेंद्र योजना में निशुल्क इलाज तथा ₹1000000 दुर्घटना बीमा योजना एवं निशुल्क पशु बीमा योजना एवं 125 दिन का मनरेगा में रोजगार ₹500 गैस सिलेंडर इत्यादि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राहत शिविरों में पंजीयन करवा कर लिया जा सकता है। कार्यक्रम को पूर्व प्रधान सुमन यादव ने भी संबोधित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत करवाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार