अलवर। शहर के पुराना कटला सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से मंगलवार को भगवान जगन्नाथ मेला महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी की सवारी निकली। जहां मुख्य अतिथि रूप में जिला कलक्टर पुखराज सेन व एसपी अलवर आनन्द शर्मा रहे। इस मौके पर भगवान की पूजा कराई व उन्हें रथयात्रा के लिए इन्द्र विमान में विराजित कराने के लिए मंदिर से रथ तक ले जाया गया। इस रथ मेंं भगवान को विराजित कराने से पहले उन्हें पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रथयात्रा के प्रार भ होने पर चहुंओर भगवान जगन्नाथ जी के जयकारे गंूज उठे।
रथयात्रा के मंदिर से प्रार भ होने से पहले भगवान की महाआरती की गई। इसके बाद पुलिस बैण्ड व अन्य बैण्डबाजे व शीतल व मीठे जल की प्याऊ के साथ विभिन्न झांकियों के बीच भगवान की रथयात्रा रूपवास के लिए रवाना हुई। रथयात्रा के मार्ग में सभी मंदिरों में भगवान जगन्नाथजी की आरती की गई। वहीं देर रात को रथयात्रा रूपवास पहुंची।
अलवर
श्री जगन्नाथ जी के जयकारों से गूंजा अलवर, निकली रथयात्रा


