Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएलजी की बैठक में कई बार उठा मामला, फिर भी नहीं हट पा रहा शनि मंदिर से टैक्सी स्टैण्ड

सीएलजी की बैठक में कई बार उठा मामला, फिर भी नहीं हट पा रहा शनि मंदिर से टैक्सी स्टैण्ड



खैरथल। कस्बे के शनि मंदिर से अंडर ब्रिज तक लगे अवैध टैक्सी स्टैण्ड की वजह से आमजन परेशान हैं। इससे स्थानीय प्रशासन के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है।
कस्बे में कोढ की तरह पल रहे इस अवैध टैक्सी स्टैण्ड को हटाने के लिए सीएलजी सदस्यों ने थाने में होने वाली बैठकों में बार बार मांग दोहराई जाती है, लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने इसको यहां से हटा कर नगरपालिका के पीछे सरकार की ओर से स्वीकृत टैक्सी स्टैण्ड पर भेजने की हिमाकत नहीं की है। नगरपालिका प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं। अभिगमन चला सिर्फ खानापूर्ति कर लेते हैं। इस सड़क पर अवैध टैक्सी स्टैण्ड की वजह से पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं। रेलवे फाटक बंद होने की दशा में अंडर ब्रिज से जाने आने को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा बाजार में आने वाले को वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिल पाती है। इस मार्ग पर कस्बे का बड़ा निजी अस्पताल भी है। जिसमें मरीजों को लाने व ले जाने की वजह से साधन खड़े नहीं हो पाते हैं। कस्बे वासियों ने प्रशासन से इस पर सुध लेने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार