Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को कराया अवगत

केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को कराया अवगत

अलवर। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण महा जनसम्पर्क अभियान के तहत आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अलवर (दक्षिण) के बगड तिराहा मण्डल में बगड तिराहा थाने के सामने मण्डल अध्यक्ष हमीदा खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इब्राहीम खान ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती व विशिष्ठ अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवन्त सिंह शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हमीद खान मेवाती ने केन्द्र सरकार की अल्पसंख्यक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया एवं सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करे। इस मौके पर केन्द्र सरकार की अल्पसंख्यक जनकल्याणकारी योजनाओं की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवन्त सिंह ने भी अपना उद्बोधन दिया।
इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री समसुद्दीन खान, जिला उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, मण्डल प्रभारी रामजी लाल, अजीज खान, अरसद खान, रहीस खान, गुरूमीत सिंह (गोल्डी), शोकीन खान, ताहीर खान, सुमेर खान, लालचन्द जांगिड, जयसिंह यादव सहित काफी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष इब्राहीम खान ने मंच संचालित करते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी को धन्यवाद ज्ञपित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार