Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब बेटियां माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने में आगे हैं - ललित यादव

अब बेटियां माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने में आगे हैं - ललित यादव

मुंडावर। मिर्ज़ापुर निवासी कंचन धनवाल पुत्री अशोक धनवाल द्वारा नीट परीक्षा ऑल इंडिया में एससी वर्ग में 54 वी रैंक प्राप्त करने पर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी सचिव ललित यादव द्वारा पैतृक गाँव पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई एवम् शुभकामनाएँ दी। इस दौरान ललित यादव ने कहा मजदूर की बेटी कंचन ने हमारे क्षेत्र का नाम को गौरवान्वित किया। और जिस तरीके की एक मज़दूर व्यक्ति द्वारा मेहनत करके अपनी पुत्री को कामयाब करने की ठानी एक सराहनीय विचारधारा का प्रतीक है इसी प्रकार से सभी अभिभावक को जागरूक रहते हुए अपने बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए और वहा पर मौजूद सभी युवाओं से आह्वान किया कि आप सभी को जरूरत है कि कंचन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य पर निगाहे बरकरार रख कर उचित दिशा में मेहनत करते रहे और कहा की ग्रामवासियों अब बेटियां माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने में आगे हैं
इस मौके पर ज़िला पार्षद भीमराज यादव ,ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, मनोज यादव, अमरसिंह धनवाल, रतन सिंह धनवाल, बस्तीराम धनवाल, कृष्ण धनवाल, अशोक धनवाल, सुभाष धनवाल, डॉ अभय धनवाल बिजेंद्र धनवाल, जोगेंद्र धनवाल, प्रमोद मेहरा, मनीष धनवाल, रोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार