Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ शामिल हुई राज ऋषि अभय समाज द्वारा सजाई हुई राम दरबार की झांकी

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ शामिल हुई राज ऋषि अभय समाज द्वारा सजाई हुई राम दरबार की झांकी

खैरथल। बड़े ही हर्ष का विषय है कि बरसों से चली आई परंपरा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को अलवर वासियों को देखने को मिला जैसे ही श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बैंड बाजों के साथ पुराना कटरा स्थित जगन्नाथ मंदिर से रवाना हुई तो दर्शकों मैं उत्साह एवं श्रद्धा साक्षात देखने को मिली
राज ऋषि अभय समाज के मीडिया प्रभारी अमृत खत्री ने बताया कि इसी क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज ऋषि अभय समाज द्वारा सजाई गई राम दरबार की अनुपम झांकी भी इस रथयात्रा में शामिल की गई रथ यात्रा के साथ शामिल होने से पूर्व राज ऋषि अभय समाज से विधिवत राज ऋषि अभय समाज के माननीय अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखा,कर बैंड बाजे के साथ रवाना किया गया । इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ,महा निर्देशक मनोज गोयल, उप निर्देशक परशुराम कौशिक उप मंत्री मुकेश सैनी ललित मिश्रा, नवीन चतुर्वेदी, दीपेंद्र उपा ध्याय , मनीष मेहता , हरीश शर्मा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी कलाकार सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने काफी उत्साह पूर्वक इसमें योगदान देते हुए झांकी के साथ सम्मिलित हुए।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे ही बजाजा बाजार होप सर्कस होते हुए गुजरी सभी जगह जयकारों के साथ इसका स्वागत किया गया और राज ऋषि अभय समाज द्वारा निर्मित राम दरबार की झांकी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार