Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

'युवरानी महिंद्रा कुमारी दीन दुखियों की सेवा करने वाली सख्सियत भी थी

'युवरानी महिंद्रा कुमारी दीन दुखियों की सेवा करने वाली सख्सियत भी थी


अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने मंगलवार को पूर्व सांसद एवं पर्यावरण प्रेमी महिंद्रा कुमारी की पुण्यतिथि पर सागर स्थित स्मृति वन पर पहुंचकर श्रद्घांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मंत्री जूली ने कहा कि स्व. महेंद्र कुमारी के जीवन से हमें आज भी प्रेरणा मिलती है। अलवर के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। युवरानी महिंद्रा कुमारी पर्यावरण प्रेमी होने के साथ-साथ दीन दुखियों की सेवा करने वाली स िसयत थी। इसके साथ साथ पूर्व सांसद रहते हुए उन्होंने अलवर जिले को विकास की अग्रणी श्रेणी में आगे बढ़ाने का कार्य किया इसलिए युवरानी महेंद्र कुमारी को शत-शत नमन कर आज भी याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होकर उन्होंने अलवर का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उसी राह पर आगे बढ़कर अलवर के विकास को गति दे रहे हैं।
इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिला बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, गौरीशंकर, रिपुदमन गुप्ता, हरेंद्र शर्मा, साजिद खान, जेडी आर्यन, प्रीतम मेंदीरत्ता, नारायण साईवाल, राम बहादुर तंवर, केके खंडेलवाल, राजेश विरमानी, जमशेद खान, रामगोपाल सोनी सहित प्रबुद्घ व्यक्ति उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार