Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम मे लाखों कार्यकर्ताओं से किया संवाद

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम मे लाखों कार्यकर्ताओं से किया संवाद

अलवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख बूथों पर। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में लाखों कार्यकर्ताओं से संवाद किया कार्यक्रम सयोंजक देशराज वर्मा ने बताया की इस वर्चुअल कार्यक्रम मे पीएम मोदी के संबोधन को सुना। मोदी ने देश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की और दिन रात मेहनत करने के लिए उनका धन्यवाद किया। मुख्य तौर पर मोदी ने कहा “दल से बड़ा देश है। सभी कार्यकर्ता जनता से जुडाव रखें।” मोदी का संबोधन सुनकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नज़र आए। सभी ने उनके बताये तरीकों और उनके आदर्शों का पालन करते हुए पार्टी को मज़बूत बनाने और देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम सह सयोजक नरेश धनावत ने बताया की मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम मे अलवर जिले 30 के 30 मंडलो मे कार्यक्रम देखा गया तथा सुना गया साथ ही अलवर शहर मे चारो मंडल मे तथा केशव मंडल के बूथ संख्या 96 पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक संजय शर्मा और यह कार्यक्रम उनके आवास पर देखा गया जिसमें शहर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे। अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बूथ 98 आर्यनगर स्कीम नंबर 1 पर कार्यक्रम देखा तथा सभी मंडलो के अध्यक्ष ने मंडल समितिओं के साथ अपने अपने मण्डलो मे कार्यक्रम को देखा कार्यक्रम सह सयोंजक विष्णु शर्मा ने बताया की जिला महामंत्री रामाअवतार चौधरी ने रामगढ़ मंडल मे स्वयं ने मालेखेड़ा मण्डल में उपस्थिति दर्ज करवाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार