Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दो नगरपालिकाओं के बीच में टोल टैक्स नाका होने को बताया अनुचित         किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन,टोल वसूली पर जताई नाराजगी

दो नगरपालिकाओं के बीच में टोल टैक्स नाका होने को बताया अनुचित         किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन,टोल वसूली पर जताई नाराजगी

खैरथल। टोल टैक्स पर स्थानीय किसानों से बदसलूकी एवं अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए रविवार को बेरोजगार संघर्ष समिति के संयोजक वीरसिंह यादव के नेतृत्व में किशनगढ़ नगरपालिका और खैरथल नगरपालिका के बीच में लगे टोल पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
यादव आदि का आरोप है कि खैरथल नगरपालिका के अंडर में अवैध रूप से टोल टैक्स वाले स्थानीय किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। किसानों की ओर से जिस को खैरथल कृषि उपज मंडी में ले जाने के दौरान टोल कर्मी एवं ठेकेदार उन किसानों से बदतमीजी करते हैं एवं उनसे अवैध रूप से टोल वसूल करते हैं। इस परेशानी से कई दिनों से खैरथल कृषि उपज मंडी के आसपास गांव के किसानों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव किसान एवं खेती मोर्चा वीरनारायण यादव से मिलकर शिकायत की थी। जिस पर टोल टैक्स पहुंचकर किसानों एवं युवा साथियों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।
साथ ही सरकार एवं कलक्टर से समस्या समाधान की मांग की। टोल टैक्स के चारों तरफ 10 किलोमीटर के क्षेत्र में किसानों एवं निजी वाहनों से कोई टोल टैक्स नहीं लेना चाहिए।इसकी भी सरकार से मांग की। इस दौरान किसान एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित महेंद्र मास्टर, हरज्ञान गुर्जर,विनय, रोहित, राहुल नूरनगर, मनीष नांगल मौजिया, रामसिंह नूरनगर, गोविन्द, मोहन, सतपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार