Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लुपिन के सामुदायिक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

लुपिन के सामुदायिक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

राजगढ़। लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के राजगढ़ कार्यालय में सामुदायिक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के स्टेट हैड़ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि लुपिन समूह के संस्थापक डा0 देशबन्धु गुप्ता की पुण्यतिथि को सामुदायिक दिवस के रुप में मनाया गया है। इस दिवस को संस्था द्वारा गैर संचारी बीमारियों पर जागरुकता एंव वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गैर संचारी बीमारियो एंव पर्यावरण के प्रति समुदाय में जागरुकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ0 राजीव मीना, मैडिकल आफिसर सीएचसी, राजगढ़ द्वारा विभिन्न गैर संचारी बीमारियों जिनमें ह्दय रोग, कैंसर,उच्च रक्तचाप, शुगर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी एंव मानव को अपने आहार व जीवनशेली में बदलाव करने पर बल दिया।
संस्था के जिला स्वास्थ्य प्रबंधक रवि दाधीच ने भी गैर संचारी बीमारीयों से बचाव व उपचार के बारे में एंव संस्था द्वारा संचालित देशबंधु जन आरोग्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कमलेश मामोड़िया एंव पदमा गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन खेमसिंह आर्य ने किया।
कार्यक्रम के उपरांत संस्था द्वारा 1200 फलदार व छायादार पौधे विभिन्न ग्रामों में 200 से अधिक किसानो को उपलब्ध करवाये गये एंव 20 युवाओं को रोजगार हेतु जनरल ड्यूटी (नर्सिग) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया गया।
इस अवसर पर राजगढ़ कस्बे के गणमान्य नागरिक प्रेम नाथ धामाणी, राजेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा एंव रशमी विजय, प्रीति विजय, चन्द्रकांता विजय, मीना खण्ड़ेलवाल, ममता गुप्ता, इन्दिरा रावत तथा विभिन्न ग्रामों की सौ से अधिक महिलाऐं उपस्थित थी व संस्था के राजेश कुमार, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, दीपक महाजन व महावीर प्रसाद शर्मा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार