Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांव के संग अभियान का किया अवलोकन 

महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांव के संग अभियान का किया अवलोकन 

मुंडावर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कविता यादव द्वारा ग्राम पंचायत सौरखाकला में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए जाने वाले दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर मे पहुचकर शिविर का अवलोकन किया। और कैंप में उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंप मे उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को उपरोक्त कैंपों में अधिक से अधिक भाग लेने तथा राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे चिरंजीवी बीमा योजना, गैस सिलेंडर योजना, पशुधन बीमा योजना, 100 युनिट बिजली फ्री योजना, वृद्धा पेंशन योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। एवं शिविर में
लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओ के गारंटी कार्ड वितरित किये गये एवं लाभार्थियों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से भी समझाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार