Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सन्त रविदास ने दिया था सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं एकता का संदेश - मंत्री जूली

सन्त रविदास ने दिया था सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं एकता का संदेश - मंत्री जूली

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि सन्त शिरोमणी गुरु रविदास ने सामाजिक सद्भावना, अनैकता में एकता, असमानता के भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया।
मंत्री जूली सोमवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बीजवाड नरूका में बैरवा समाज की ओर से स्थापित श्री श्री 1008 सन्त शिरोमणी रविदास की मूर्ति स्थापना एवं अनावरण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास समाज सुधार के लिए कार्य करने के साथ समाज में असमानता को दूर करने, जातीय भेदभाव को दूर करने, शिक्षा को बढावा देने के अपने भक्तिभाव के साथ वे गुणों की खान थे। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री जूली ने रविदास मंदिर परिसर में लेन्टर एवं श्मशान घाट में टीनशेड लगवाने की घोषणा की ।
उन्होंने कहा कि मीरा बाई ने सामाजिक बंधनों की वर्जनाओं को तोड़ते हुए सन्त रविदास से दीक्षा लेकर उन्हें अपना गुरू बनाया था। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्नता में भी एकता है। उनके गुणों, दोहे आदि के माध्यम से बताई गई शिक्षा को हमें ग्रहण करना चाहिए ।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन हिम्मत चौधरी, प्रधान वीरमती देवी व दौलतराम जाटव, सरपंच कुमारी हेमलता बैरवा, रिंकी वर्मा, जसवंत सम्पतराम, मांगेलाल बैरवा, बाबूलाल बैरवा, शोभाराम, नरेन्द्र सावित्री मीणा, हजारी मीणा, रामचरण वर्मा, प्यारेलाल, रत्तीराम बैरवा, धारासिंह, नितिन धाकड सहित आमजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार