Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांसद महंत बालक नाथ योगी ने किशनगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायतों का किया दौरा  सांसद निधि से कराए जाएंगे लगभग 56 लाख रुपए के विकास कार्य

सांसद महंत बालक नाथ योगी ने किशनगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायतों का किया दौरा   सांसद निधि से कराए जाएंगे लगभग 56 लाख रुपए के विकास कार्य

अलवर। सांसद महंत बालक नाथ योगी ने अलवर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत किशनगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामीण पंचायतों में सांसद निधि से लगभग 56 लाख रुपए के विकास कार्यो की घोषणा करते हुए क्षेत्र के विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जाटूवास, भोंकर, टेउवास, घीकाका इत्यादि ग्राम पंचायतों में किसान भाई बहनों से संवाद करते हुए उन्हें केंद्रीय योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं से गांव गरीब किसान दलित वंचित महिला युवा सभी वर्गों को लाभ पहुंचा है। आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंक में सीधा पैसा आ रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है किसान परिवारों को मिलने वाली सम्मान निधि आज उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है वहीं आधुनिक कृषि की तकनीकों से उन्हें लाभ प्राप्त हो रहा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों योजनाओं की ना केवल घोषणा की गई बल्कि उनके सही क्रियान्वयन के लिए अधिकाधिक प्रयास किए गए, जिसके कारण आज दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत नेटवर्क के साथ ही डिजिटल लेन देन आसानी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रहे।
आज हम सशक्त भारत के नवनिर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देशभर में हर घर नल से जल की अभूतपूर्व योजना से पेयजल समस्या समाधान में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है यदि राजस्थान कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार नहीं करती तो अलवर की जनता को भी इस योजना से अभूतपूर्व लाभ प्राप्त होता। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है जनता में जो आक्रोश है उससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अपना निर्णय राजस्थान कांग्रेस सरकार के खिलाफ सुनाने जा रही है। भाजपा शासन आने पर
सरकार के नेता मंत्रियों के इशारे पर जिन्होंने भी जल जीवन मिशन योजना सहित अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार किया है उनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार