Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान ने मुख्यमंत्री गहलोत के नाम केबिनेट मंत्री मालवीया को सौंपा धन्यवाद पत्र

ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान ने मुख्यमंत्री गहलोत के नाम केबिनेट मंत्री मालवीया को सौंपा धन्यवाद पत्र

बांसवाड़ा। ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान की टीम ने मुख्यमंत्री गहलोत के नाम केबिनेट मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया को बागीदौरा में धन्यवाद पत्र सोपा।
कार्यकर्ताओ ने धन्यवाद पत्र देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सामाजिक न्याय को तथा हिंदू धर्म के सभी वर्गों की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए देवस्थान विभाग की पुजारियों की भर्ती में पिछड़े, दलित, आदिवासी तथा महिलाओं को नियुक्ति देने का ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान स्वागत करता है तथा राज्य सरकार को समस्त ओबीसी वर्ग की तरफ से ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रेषित करता है।
ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान सरकार से मांग करता है कि राजस्थान में 52% से अधिक ओबीसी निवासरत है इसलिए देवस्थान विभाग के पुजारियों में ओबीसी वर्ग में आने वाले वैष्णव, बैरागी, नाथ, सेवक, गोस्वामी, गिरी, गुर्जर, जोगी, सिद्ध, कलाल, पंचाल, जाट, पाटीदार तथा अन्य ओबीसी की जातियों को देवस्थान विभाग के पुजारियों तथा सेवादारों की भर्तियों में जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देते हुए हिंदू धर्म में भागीदारी सुनिश्चित कर सभी वर्गों के साथ सामाजिक न्याय करते हुए हिंदू धर्म को मजबूती प्रदान करे ।
इस दौरान संयोजक डॉ नरेश पटेल, ललित पाटीदार, सागरमल सोनी, प्रमोद, संदेश कलाल आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी ओबीसी अधिकार मंच राजस्थान के प्रवक्ता लोकेंद्र गुर्जर ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार