Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिससे जिले के पत्रकार एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी समस्याओं को साझा कर सकें - मंत्री जूली - जार का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न

जिससे जिले के पत्रकार एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी समस्याओं को साझा कर सकें - मंत्री जूली - जार का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न


अलवर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) अलवर इकाई की ओर से रविवार को मोती डूंगरी स्थित होटल स्वरूप विलास में तृतीय स्मारिका विमोचन एवं जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। जार के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने अपने स्वागत उद्बोधन में अलवर जिले से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सभी पत्रकार साथियों का आभार जताया।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली रहे। वहीं अध्यक्षता जार के प्रदेश अध्यक्ष हरीवल्लभ मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अलवर के इतिहासकार एडवोकेट हरिशंकर गोयल, खेम सिंह आर्य प्रांतीय सलाहकार लायंस क्लब राजगढ़, नवीन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस इंटक मौजूद रहे। अतिथि के रूप में सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पत्रकारों ने भाग लिया। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) अलवर इकाई की ओर से जिले से 150 से अधिक पत्रकार साथियों का शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे जिले के पत्रकार एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी समस्याओं को साझा कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष हरीवल्लभ मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज पत्रकार दिन भर की खबरों को अगले दिन अखबारों में प्रकाशित करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं और प्रतिफल के रूप में उन्हें कुछ नहीं मिलता है। सरकार को छोटे पत्रकार समूह से जुड़े मीडियाकर्मियों के भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने सभी का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार