Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दबिश एवं छापेमारी अभियान में की 376 की गिरफ्तारी - जिले के 600 पुलिस कर्मियों के साथ 70 अलग अलग टीमों ने की कार्रवाई

अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दबिश एवं छापेमारी अभियान में की 376 की गिरफ्तारी - जिले के 600 पुलिस कर्मियों के साथ 70 अलग अलग टीमों ने की कार्रवाई


अलवर। जिले में अलवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थान पर दबिश देकर विभिन्न आरोपों में करीब 376 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना इलाकों में दबिश दी जाकर 93 माईनर एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किए, 40,000 लीटर वॉश नष्ट की गई, 33 आरोपी अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार, 151 जा.फौ में 140 आरोपी गिरफ्तार एवं 46 आरोपियों को अन्य कार्रवाई में गिरफ्तार किये गए।
अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राज जयपुर उमेश मिश्रा की प्रेरणा एडीशनल डीजी क्राइम एम.एन. दिनेश एवं महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर उमेश चन्द्र दत्ता के निर्देश पर की गई।
एसपी अलवर ने बताया कि जिले के समस्त वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों मय अपनी-अपनी टीमों के अपराधियों के ठिकानों पर दबिश एवं तलाशी के निर्देश दिये गये। जिस पर वृत्त स्तर अलग-अलग टीमों को गठन किया गया। जिले की समस्त टीमों ने पूरे अलवर जिले में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को दबिश देकर अपराधियों को घेरकर आपराधिक ठिकानों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस टीमों के द्वारा की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप सक्रिय अपराधी जो अवांछित गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, क्षेत्र वासियों में भय पैदा करते हैं. हार्डकोर अपराधियो उदघोषित अपराधी स्थाई वारन्टी, भगौड़े ईनामी अपराधी, 173 (8) सीआरपीसी में वांछित अपराधी, हिस्ट्रीशीटर मुकदमों में वांछित अपराधी, मादक पदार्थों अवैध हथियार अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधी कुल 376 अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। जिसमें 93 माईनर एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किए, 40,000 लीटर वॉश नष्ट की गई, 33 आरोपी अन्य प्रकरणों में गिर तार, 151 जा.फौ में 140 आरोपी गिरफ्तार एवं 46 आरोपियों को अन्य कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।
अभियान में की गयी कार्यवाही के परिणाम में जहां वृत्ताधिकारी वृत उत्तर एवं रामगढ़ द्वारा अपने सर्किल में उक्त अभियान में विशेष योगदान देते हुए अधिक कार्यवाही की गई। जिसके परिणामस्वरूप इनके हौसला अफजाई हेतु सम्मानित किया जावेगा। जिले में भारी भरकम पुलिस जाप्ते के साथ अपराधियों के ठिकानों पर दी गयी। दबिश के कारण जिले के अपराधियों में खौफ के कारण अफरा-तफरी, भगदड मच गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार