Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आपातकाल भारत माता के माथे पर कलंक -ओंकार सिंह लखावत

आपातकाल भारत माता के माथे पर कलंक -ओंकार सिंह लखावत

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर दक्षिण के द्वारा जिला कार्यालय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया
इस सम्मेलन में जिले से प्रबुद्धजन वर्ग डॉक्टर, इंजीनियर आर्किटेक्ट, शिक्षाविद साहित्यकार, समाजसेवी सहित विभिन्न वर्गो के लोग शामिल हुए
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद व प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत थे।
अपने उद्बोधन में लखावत ने बताया कि किस तरह से आज ही के दिन 1975 में आपातकाल का दंश भारत माता को दिया गया
इस तरह से संपूर्ण भारत वर्ष के अंदर स्वयंसेवकों को जेलों में बंद किया गया व अलग अलग तरीके की यातानाए दी गई।
किस तरह से इस देश में कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या की आज कांग्रेस के लोग विदेशों में लोकतंत्र को भारत में खतरा है यह कहकर देश को बदनाम करने की साजिश करते हैं जबकि आज भारत अपने सुनहरे दौर से गुजर रहा है
विभिन्न देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पलक पावडे बिछा कर बैठे हुए हैं। परंतु कांग्रेस को देश की तरक्की रास नहीं आ रही और विदेशों में जाकर कांग्रेसी नेता अनर्गल बयानबाजी करते हैं। आने वाले विधानसभा, लोकसभा सहित सभी चुनावों में कांग्रेस को जड़ मूल सहित उखाड़ कर फेंकने का संकल्प सभी को लेना होगा ताकि इस देश के अंदर तोड़ने वाली ताकतें अपना सर नहीं उठा सके
जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया किस तरह से आपातकाल के समय देश अपने सबसे बुरे दौर से गुजरा किस तरह से मीसा बंदियों को यातनाएं दी गई।
शहर विधायक संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया की जो दमनकारी सोच आपातकाल के समय कांग्रेस की थी वही सोच आज भी कांग्रेस की कायम है। राजस्थान के अंदर कांग्रेस वोटों की राजनीति करती है इनका आमजन से या उनकी समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है।
पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने अपने उदबोधन में बताया कि आपातकाल के समय इंदिरा गांधी ने किस तरह से लोकतंत्र की हत्या की और जनसंघ के कार्यकर्ताओं को पकड़ पकड़ कर जेलों में बंद किया गया व यातनाएं दी गई।
सम्मेलन को पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना ,महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, पूर्व विधायक जयराम जाटव, मंगल राम कोली ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में मीसाबंदी सतीश जैन, वेद रामदेव, रामकुमार व हरिशंकर गोयल के पुत्र अमित गोयल का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया
इस अवसर पर विजय मीणा, सुखवंत सिंह, बाबूलाल मैनेजर, बन्नाराम मीणा, अशोक खन्ना, जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी, उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा, लक्ष्मी जाटव, मंत्री हरि शंकर खंडेलवाल, दीपक पंडित,
जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संयोजक ऋषि राज शर्मा ,सह संयोजक नरेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिसोदिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश भार्गव, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश मीणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन ,मंडल अध्यक्ष रवि यादव ,राजेंद्र सैनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ के के शर्मा, पार्षद सुमन चौधरी ,अरुण जैन, दिगंबर सैनी, राजेंद्र शेखावत,
के के मदान, सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार