Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

मुंडावर। उपखन्ड क्षेत्र नीमराना के औधोगिक क्षेत्र से सटे हुए बिछपुड़ी गांव की टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित यादव रहे।
इस मौके पर ललित यादव ने विद्यार्थियों और अभिभावकों एवम समस्त श्रोतागणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार में कोई भी काम इंसान के जज्बे , जुनून और हौसले से बड़ा नही है, प्यारे विद्यार्थियों आप लोग भी इस मंत्र को मानकर जीवन में उचित दिशा में मेहनत करते रहो सफलता के आयामो से दूर नही रहोगे,आप सभी विद्यार्थी इसी प्रकार जीवन में मेहनत करते रहे और अगली बार इससे भी ज्यादा लोगो को पुरस्कृत किया जाए यही माता सरस्वती से कामना करता हू।
इस मौके पर संस्था निदेशक राजेंद्र यादव, युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुप यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, मनोज यादव एवम समस्त टैगोर स्टाफ व अभिभावकगण मोजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार