Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

अलवर। शहर में सोनावा डूंगरी वार्ड नं 35 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर बुधवार को दक्ष अस्पताल के पास महिलाओं ने जाम लगा दिया। जहां प्रात: काल 9 बजे से 11 बजे तक लगे दो घंटे केे जाम से जहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाने वाली महिलाओं को समझाया लेकिन उनकी मांग थी कि जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर पानी की समस्या का समाधान के बारे में बताएं। जहां सूचना पाकर पहुंचे जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हरिओम पराशर ,कनिष्ठ अभियंता दिव्या गुप्ता ने जाम लगाने वाली महिलाओ को आश्वासन दिया तथा समझाया जिस पर कांग्रेस नेता महेंद्र सैनी की समझाइश पर बाद में जाम खोला गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार