Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर किया आयोजित

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर किया आयोजित

थानागाजी। शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशन में पंचायत समिति थानागाजी में उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने उपस्थित गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी वर्तमान ही नहीं भविष्य भी है महात्मा गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर सभी को चलना चाहिए। और कहा कि सत्य परेशान हो सकता है,लेकिन पराजित नहीं।
शर्मा ने कहा कि उपखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। महंगाई राहत शिविर में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के गैर सरकारी सदस्यों की भूमिका पर चर्चा की एवं आगामी राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों की योजना पर विचार विमर्श किया एवं आगामी ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों के चयन पर चर्चा सहित बजट घोषणा 2023 महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं संविधान केंद्र की स्थापना के संदर्भ में निर्देश प्रदान किए।
जिला सह संयोजक ओमप्रकाश गोलिया ने आजादी के महानायकों पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत ने गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने बिना खड़क बिना ढाल के अंग्रेजों की गुलामी से भारत को मुक्त कराया। थानागाजी ब्लॉक संयोजक भमला राम मीणा सह संयोजक विष्णु सैनी ने कहा कि शांति एवं अहिंसा से ही सभी का भला हो सकता है। इस अवसर नगर परिषद सभापति चौथमल सैनी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांधी कार्यकर्ता निरंतर घर-घर पहुंचा रहा है। इस अवसर पर प्रधान जयप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस बनवारी लाल शर्मा सिंबू दयाल शर्मा, उपप्रधान रामनिवास चौधरी, राजेंद्र सैनी, गुमान सैनी किशोर सैनी, बक्शानंद भारती,अतुल नाथ योगी, सीताराम कुमार राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गांधी कार्यकर्ता गण उपस्थितथे । प्रमुख रूप से इस अवसर पर जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांधी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की इस अवसर पर सभी गांधी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार