Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उद्योग मंत्री ने सीएचसी का निरीक्षण कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के दिए निर्देश 

उद्योग मंत्री ने सीएचसी का निरीक्षण कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के दिए निर्देश 

अलवर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने बानसूर के नारायणपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार निरोगी राजस्थान के सपने को साकार करते हुए प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील होकर कार्य कर रही है तथा आमजन के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सा तंत्र को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाऐं मुहैया हो सके तथा उन्हें लम्बी दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर नहीं आना पडे इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मार्गर्शन में बेहतर चिकित्सा प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप नारायणपुर के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में आमजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा व जांच योजना का लाभ दिलवाने के लिए तत्पर रहे तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में मरीजों का इलाज किया जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि चिकित्सालय में नियमित साफ-सफाई का विशेष ध्यान देवे। उन्होंने सीएचसी में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सीएचसी में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया जिस पर मरीजों ने बताया कि सीएचसी की सभी सुविधाएं अच्छी है।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सुनील, राजू रैगर, भवानी सैनी, रोहिताश सैनी, देशराज गिराठी, मानू पंडित, कमलेश गुर्जर, कमल कुमावत सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं सीएचसी के कार्मिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार