Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहीद धर्मवीर जैसे योद्धाओं ने देश का नाम रोशन किया है - ललित यादव

शहीद धर्मवीर जैसे योद्धाओं ने देश का नाम रोशन किया है - ललित यादव

मुंडावर। हाड़ाहेडी में शहीद ग्रेनेडियर धर्मवीर यादव पुत्र रामचंद्र यादव की 19 वी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित यादव शामिल हुए।
इस मौके पर ललित यादव ने समस्त ग्रामवासियों व शहीद परिवारवासियो को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद धर्मवीर जैसे योद्धाओं ने देश का नाम रोशन किया है जिन्होंने अपना खुद नाम अमर करने के साथ साथ हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, ये हमारे लिए गौरव की बात होनी चाहिए की हमारा भाई , हमारे क्षेत्र का लाल भारत देश के लिए वीरता को प्राप्त हुआ है जिसने पूरे देश में हमारे क्षेत्र वीरता का परिचय करवाया है।
और कहा की खुशनसीब है वो माता जो ऐसे रणवीर को जन्म देकर देश की सेवा करने के लिए भेजती है मै ऐसे अदम्य साहस की प्रतीक माताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।
इस मौके पर प स सदस्य ऋषिराज यादव, सुबेदार हेतराम यादव, हुकम चंद, भूतर यादव, अशोक यादव , सुनील, सोनू ठेकेदार, हव श्योराज, मोनू, संजीव, लक्ष्मण, अमित ,देवराज, रिवदंत, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार