Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हम प्रयास करें तो शहर को पूरी तरह हरा-भरा बना सकते हैं - ट्रस्टी मंजू चौधरी अग्रवाल

हम प्रयास करें तो शहर को पूरी तरह हरा-भरा बना सकते हैं - ट्रस्टी मंजू चौधरी अग्रवाल

अलवर। शहर में डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट ओर निर्मल इंडस्ट्रीज की ओर से पौधरोपण का कार्य जोरों पर चल रहा है। एम आई ए क्षेत्र में स्थित ई.एस.आई.सी हॉस्पिटल परिसर में पिछले कई दिनों से निर्मल इंडस्ट्रीज की ओर से संचालित पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाये जा रहे हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाये जा रहे हैं। सभी लगाए गए पौधों का नियमित रखरखाव भी किया जाता है व आवश्यकतानुसार उनमें पानी भी दिया जाता है। निर्मल इंडस्ट्रीज की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान पिछले 1 वर्ष से चलाया जा रहा है जिसमें अब तक 190 पौधें और ट्री गार्ड लगा चुके हैं। इनकी ओर से अभी तक 251 पौधें और 150 ट्री गार्ड लगाए गए हैं। डॉ.गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की ओर से अलवर शहर में 300 पौधें और 205 ट्री गार्ड लगाए गए हैं। ट्रस्ट की ओर से कंपनी बाग में भी ट्री गार्ड लगाए गए हैं। ट्रस्टी मंजू चौधरी अग्रवाल का कहना है कि हम प्रयास करें तो अलवर शहर को पूरी तरह हरा-भरा बना सकते हैं जिसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। हमें अपने आस-पास पौधें लगाकर उनकी देखभाल की जिममेवारी लेनी होगी जिसके लिए अब बरसात का समय आ गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार