Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेलवे फाटक पर खड़े रहने वाले भवन निर्माण श्रमिकों के विरुद्ध यूनियन करेगी कार्यवाही

रेलवे फाटक पर खड़े रहने वाले भवन निर्माण श्रमिकों के विरुद्ध यूनियन करेगी कार्यवाही

खैरथल। खैरथल में रोजगार की तलाश में रेलवे फाटक पर खड़े रहने वाले भवन निर्माण श्रमिकों के विरुद्ध यूनियन कार्यवाही करेगी। अलवर जिला राज मिस्त्री मजदूर यूनियन की शाखा - खैरथल के अध्यक्ष गोपीराम की अध्यक्षता में मासिक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि हर महीने की अमावस्या को राज मिस्त्री व अन्य सभी मजदूर को अवकाश रखना होगा। यदि कोई भी सदस्य इस निर्णय का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो यूनियन उस पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगी। निर्णय में यह भी अपील की गई है कि हर महीने की अमावस्या को होने वाली मिटिंग में आना होगा। अध्यक्ष गोपीराम ने सभी मजदूरों से पुनः कहा कि रेलवे फाटक पर न खड़े होकर अपने स्थाई श्रमिक स्थल पर ही जाकर बैठे। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक पर किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्यवाही होती है या घटना घटती है तो यूनियन उसमें कोई सहयोग नहीं करेगी। सभी श्रमिकों से अपील की है कि राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जो सुविधाएं मिल रही है, उसके फार्म भरने के लिए आगे आए। यूनियन उनका पूरा मार्गदर्शन करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार