Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री जूली ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

मंत्री जूली ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

मंत्री जूली ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सोमवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।
जनसुनवाई में फरियादियों ने मंत्री जूली को अपनी परिवेदनाएं सौंपी, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल में आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से विकास के कार्य किये है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभांवित करने के उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई। जिनसे आमजन को बिना भेदभाव के लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं प्रबन्धन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण हेतु पारदर्शिता व निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं सहित राज्य सरकार की लैगशिप योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ जागरूक रहकर उठाए।
मंत्री जूली ने जताया आभार:

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के उमरैण ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल यशवंत अलवर एवं मालाखेड़ा ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालाखेड़ा में कृषि संकाय खोले जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन कृषि संकाय खुलने से विद्यार्थियों को अब कृषि आधारित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने में सहूलियत होगी तथा विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभूतपूर्व फैसले कर रही है ताकि राजस्थान प्रदेश की तस्वीर बदली जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार