Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुश्तैदी के साथ आपसी समन्वय रखें -कलक्टर - जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुश्तैदी के साथ आपसी समन्वय रखें -कलक्टर - जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने सभी विभागों के लड कंटेंजेंसी प्लान की समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले के भौतिक स्वरूप एवं उपलब्ध संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए अपने लड कंटेंजेंसी प्लान को अपडेट कर दो दिवस में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुश्तैदी के साथ आपसी समन्वय रखें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा प्रबंधन के संबंध में अपने विभाग की बैठक भी आयोजित करे,जिसकी सूचना तुरन्त भिजवाएं। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि ब्लॉक आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर ब्लॉक में आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना बनाए एवं उनके अनुरूप संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला परिषद, उपखण्ड अधिकारियों, नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद, पंचायती राज विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी, नगरीय निकायों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को जिले के डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान के अनुरूप तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ की टीमों को भी हर आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, सिविल डिफेन्स विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में निचले इलाकों में जल भराव के स्थानों को चिन्हित करे व आपात स्थिति से निपटने हेतु संबंधित राहत बचाव टीमों को जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रखे। साथ ही निचले क्षेत्रों में भरे पानी को निकालने हेतु पम्प सेटों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि जीवन रक्षक दवाओं व अन्य महत्वपूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जरूरी संसाधनों की जांच की जाए व वाहनों की व्यवस्था रखे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपात स्थिति में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के नाम व फोन नम्बर आमजन को सम्पर्क करने के लिए उपलब्ध कराए एवं इसका प्रचार-प्रसार करावे।
बैठक में एडीएम प्रथम उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम द्वितीय इन्द्रजीत सिंह, डीएफओ अलवर ए.के श्रीवास्तव, डीएसओ जितेन्द्र सिंह नरूका, यूआईटी के उप सचिव योगेश डागुर, डीटीओ बिरदी चंद गंगवाल, एडीपीएस श्वेता यादव, सीएचएचओ डॉ. श्रीराम शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियन्ता संगीत कुमार सहित, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जौहरी लाल मीना संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार