Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान ने किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण 

मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान ने किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण 

अलवर। मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान ने रामगढ़ क्षेत्र की ग्राम नौगांवा में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं में लाभांवित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड वितरित किए।
खान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प आयोजित कर आमजन को बढती महंगाई में राहत देने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह महंगाई राहत कैम्प मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट बचत, बढत व राहत को मूर्त रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कैम्पों के जरिये राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं भी धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मेवात क्षेत्र के लिए विकास के ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कैम्प में आए आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैम्प में आए ग्रामीण की परिवेदनाओं को भी सुना। मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
खान बहादुरपुर रोड मोहल्ला निवासी सुरेश की विद्युत दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक परिवार को राज्य सरकार की ओर से सहायता दिलवाने के लिए कहा।
इस दौरान रामगढ प्रधान नसरू खान, मांगेराम, दयाकिशन सैनी, रोहिताश सैनी, शौकत खान, संजय सैनी, आरिफ खान मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार