Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाबा भैरू क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

बाबा भैरू क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

बाबा भैरू क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मुंडावर। सराय कला में बाबा भैरू क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस मौके पर ललित यादव ने सभी खिलाड़ियों और श्रोतागणों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षा से ही क्षेत्र का नाम रोशन नही किया जा सकता बल्कि खेल प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भी अपने जीवन मे बड़ी बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती है। और कहा कि ग्रामीण परिवेश में ऐसी प्रतिभाएं छुपी हुई जो सही मार्गदर्शन मिलने पर ही क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं । और कहा की राज्य सरकार द्वारा चलाए गए राजीव गांधी खेल प्रतियोगिताएं एक सराहनीय कदम है जिससे ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलता है। इसी दौरान ललित यादव ने जाट भगोला निवासी जयभगवान का कब्बड्डी टीम में चयन की सफलता का उदाहरण देते हुए बताया कि सामान्य परिवार से होते हुए भी अपने आप की प्रतिभा को निखारते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
ललित यादव ने समस्त ग्रामवासियों और खिलाड़ियों और क्रिकेट कमेटी से आह्वान किया की खेल को खेल की भावना से खेलते हुऐ और ईमानदारी का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को संपन्न करवाना है।
इस मौके पर युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुप यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, स्थानीय सरपंच प्रतिनिधी हेमन्त उमेद चौधरी, सुनील चौधरी बेरोज, टोनी चौहान ततारपुर, पवन सैन, सत्यपाल ,राकेश शर्मा पीटीआई, राहुल, प्रकाश शर्मा, रविंद्र, हवासिंह, प्रदीप, धर्मेंद्र, सरजीत, हुकुम मीणा,मिथनलाल मीणा आदि लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार