Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांसद महंत बालकनाथ से मिले राकेश जैन  जैन ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों का किया दौरा 

सांसद महंत बालकनाथ से मिले राकेश जैन   जैन ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों का किया दौरा 



रामगढ़

आरके इन्फ्रा प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश जैन ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों का दौरा कर चुनावी शंखनाद फूंक दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आगामी समय में होने जा रहे विधानसभा का चुनाव लडेंंगे। उपरोक्त विस क्षेत्र से वे भाजपा की टिकट मांग रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने सांसद महंत बालकनाथ से मुलाकात कर भाजपा का टिकट मांगा है। राकेश जैन ने रामगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास के मामलों में काफी पिछडा हुआ है। वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने इस क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार किया है। पांच साल सत्ता पर काबिज रही गहलोत सरकार इस क्षेत्र में एक भी काम नहीं करवा सकी। यदि सरकार ने किसी काम का फीता काटा तो वो पूर्व में रही भाजपा की सरकार के थे। उन्होंने कहा समुचित राजस्थान प्रदेश में इस समय सत्ता विरोधी लहर चली हुई है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश और क्षेत्र की जनता हलकान और परेशान है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर अब जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जितने भी गांवों का दौरा किया वे गांव मूलभूत सुविधाओं से जैसे सडक़ बिजली पानी इत्यादि की समस्या से जूझते दिखाई दिए। उन्होंने कहा एक तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजस्थान प्रदेश में विकास करने का दम भर रही है जबकि सच्चाई इससे विपरित है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अलवर से सांसद महंत बालकनाथ से मुलाकात कर भाजपा की टिकट पर दावेदारी ठोकी है। उम्मीद है कि पार्टी का शीर्ष नेतृृत्व उनपर विश्वास कर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट देने का काम करेगा

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार