Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारत के वीर सपूतों के द्वारा किया जा रहा कार्य अमूल्य है- आर्य

भारत के वीर सपूतों के द्वारा किया जा रहा कार्य अमूल्य है- आर्य

केंद्रीय सचिवालय सेवा फोरम अध्यक्ष उदित आर्य का अलवर पहुंचने पर किया सम्मान व स्वागत
अलवर। भारत सरकार के केंद्रीय सचिवालय सेवा फोरम का अध्यक्ष बनने पर अलवर के राजगढ़ निवासी उदित आर्य का स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति के द्वारा शनिवार को सम्मान कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया।
समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय ने बताया कि उदित आर्य लंबे समय से दिल्ली केंद्रीय सेवा में नियुक्त है। उन्हें कुछ दिन पूर्व ही केंद्रीय सचिवालय सेवा फोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो कि अलवर सहित संपूर्ण राजस्थान के लिए एक गौरव की बात है। इतनी कम उम्र में उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए संपूर्ण भारत में अलवर का नाम रोशन किया है। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अलवर आगमन के दौरान उनका स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति के पदाधिकारी मनोज अग्रवाल, विश्वेश्वर विजय, एडवोकेट गौरव शर्मा, विशाल विजय, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र जायसवाल के द्वारा राजस्थानी पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया व समिति की तरफ से स्मृति चिन्ह के रूप में तिरंगा प्रदान किया गया।
विजय ने बताया कि समिति की तरफ से आयोजित स्वागत व सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर उदित आर्य ने स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति के 15 अगस्त की शाम को आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुए हर तरह से मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों के द्वारा किया जा रहा कार्य अमूल्य है राष्ट्र सेवा के लिए उनके व उनके परिवारों का संबल बढ़ाने के लिए प्रत्येक भारतीय को प्रयास करना चाहिए। स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति के द्वारा भारतीय सेना व उनके परिवार के लिए किया जा रहा कार्य निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी सेवा है, हम सभी को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह दिल्ली पहुंचकर अपने संगठन से जुड़े सभी साथियों से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आह्वान करेंगे, साथ ही प्रयास करेंगे कि कार्यक्रम के संदेश देश के कोने कोने तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए वह विशेष रूप से दिल्ली केंद्रीय सचिवालय से जुड़े अधिकारियों से विशेष वार्ता भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ टीवी जर्नलिस्ट प्रशांत शर्मा, निशांत शर्मा, रिपुदमन गुप्ता, भूपेंद्र सिंह नरूका का भी समिति की तरफ से स्वागत किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार