Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आप का चुनावी आगाज कल श्रीगंगानगर में महारैली के साथ होगा

आप का चुनावी आगाज कल श्रीगंगानगर में महारैली के साथ होगा

अलवर। आम आदमी पार्टी की ओर से राजस्थान में विधानसभा चुनाव का आगाज रविवार को श्रीगंगानगर से किया जाएगा। जहां यह आयोजन महारैली के रूप में होगा। जिसमें अलवर जिले से भी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को पार्टी के अलवर लोकसभा अध्यक्ष महेंद्र मीना व जिलाध्यक्ष संजय मोदी ने प्रेसवार्ता में दी।
महेंद्र मीना ने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी का यह चुनावी आगाज है। वहीं 18 जून को दोपहर दो बजे रामलीला मैदान श्रीगंगानगर से महारैली निकाली जाएगी। जिसमें पंजाब व दिल्ली के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इस रैली में करीब 1 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के नेताओं ने आमजन को भी रैली में भाग लेने का आह्वान किया है।
पार्टी के नेता महेंद्र मीणा ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी व कांग्रेस का गठबंधन है। अब राजस्थान के आमजन को सबके भविष्य के लिए निर्णय लेने की जरूरत है, ताकि बच्चों को अच्छे स्कूल व कॉलेज मिल सकें। बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिले। भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले। यह सब करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को लाना जरूरी है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि सभी 200 विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लडेगी। बड़े नेताओं के सामने पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं को उतारकर सबको चौकाने वाले निर्णय होगा, ताकि जनता में यह विश्वास हो कि आम आदमी पार्टी असल में आम आदमी की है। इसिलए श्री गंगानगर में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर अलवर के सचिन, जगन्नाथ गोयल, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार