Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया करीब 1 करोड रूपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया करीब 1 करोड रूपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर शहर के वार्ड नं. 30 में करीब 1 करोड रूपये की लागत से बनने वाली इंटर लॉकिंग टाइल्स, सीसी सडक एवं बोरिंग का उद्घाटन किया।
मंत्री जूली ने कहा कि अलवर जिले सहित पूरे प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित कर आमजन को विशेष सौगातें दे रही है। उन्होंने कहा कि आमजन की मूलभूत आवश्यकता सडक व पेयजल की दिशा में निरन्तर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा अलवर शहर के सभी 65 वार्डों में विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जा रही है जिससे वार्डो में विकास कार्य तीव्र गति सम्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सडक निर्माण हेतु अतिरिक्त 10 करोड रूपये की राशि जारी की है जिससे प्रदेश में सडकों का निर्माण बडे पैमाने पर हो रहा है।
इस अवसर पर नरेन्द्र मीणा, पूर्व सभापति मुकेश सारवान, नरेन्द्र नरूका, रजनीश मीणा, जितेन्द्र सिंह राघव, दिनेश गुप्ता, शेरू मीणा, विशाल भाटी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार