Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कवि करुण को मिला एक लाख का बालकवि बैरागी सम्मान

कवि करुण को मिला एक लाख का बालकवि बैरागी सम्मान

अलवर। जोधपुर में आयोजित कवि सम्मेलन समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ कवि बलवीर सिंह करुण को एक लाख रुपए के बालकवि बैरागी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान की विधि सम्पन्न करने के लिए मंच पर अशोक चक्रधर, रामेन्द्र त्रिपाठी, कुमार विश्वास, शैलेश लोढ़ा, अरुण जैमिनी, सर्वेश अस्थाना, प्रवीण शुक्ल, नीरज के सुपुत्र शशांक प्रभाकर, जगदीश सोलंकी, आशीष अनल, विनीत चौहान तथा प्रसिद्ध कवयित्री कविता तिवारी और शिखासिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेवाड़ राजघराने से लक्ष्यराजसिंह विशेष रूप से आए। कवि 'करुण ने नई पीढ़ी के नाम जब अपनी प्रसिद्ध कविता "हम तो कई दिनों से, बैठे अपना सब सामान समेटे " सुनाई तो अनेक कवि, आँसू पोछते रहे। यह जानकारी डा० उम्मेदसिंह गोदारा महामन्त्री ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार